प्रशांत महासागर में मेगा अल नीनो का खतरा

समुद्र का तापमान सामान्य से 10°C तक ज्यादा

  • दिसंबर में चरम पर पहुंच सकता है अल नीनो, मार्च 2027 तक शक्तिशाली बने रहने की 79% से अधिक संभावना

नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में अल नीनो का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। पेरू और गैलापागोस द्वीपों के आसपास कुछ क्षेत्रों में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। अक्टूबर में यह अंतर 6 से 7 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में इस बढ़ोतरी ने मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है।

पिछले बड़े अल नीनो का रिकॉर्ड पीछे छूटा

यूरोपीय जलवायु सेवा कोपरनिकस के मुताबिक, अक्टूबर में मध्य प्रशांत महासागर के प्रमुख क्षेत्र का औसत तापमान 29.94 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 1982-83, 1997-98 और 2015-16 के दौरान आए अल नीनो के चरम तापमान से भी अधिक बताया गया है।

दिसंबर में चरम पर पहुंच सकता है अल नीनो

विश्व मौसम संगठन के मुताबिक, अल नीनो दिसंबर में अपने चरम पर पहुंच सकता है। मार्च 2027 तक इसके शक्तिशाली बने रहने की संभावना 79 प्रतिशत से अधिक जताई गई है। इसका असर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के पैटर्न पर पड़ सकता है।

वैज्ञानिक ने बताया ‘मेगा अल नीनो’

अमेरिकी मौसम वैज्ञानिक रायन माउ ने 22 नवंबर को यूरोपीय मौसम केंद्र के आंकड़ों के आधार पर मौजूदा स्थिति को ‘मेगा अल नीनो’ बताया। समुद्र की सतह के तापमान में असामान्य बढ़ोतरी और इसके लंबे समय तक बने रहने की संभावना को देखते हुए इस घटनाक्रम पर मौसम वैज्ञानिकों की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button