दीप जलाने के विवाद पर तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी

मदुरै कलेक्टर ने हलफनामे में कहा- मंदिर प्रशासन ने दीपथून पर दीप जलाने से रोका, याचिकाकर्ताओं ने की अवमानना कार्रवाई की मांग

मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद को लेकर राज्य सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी। मदुरै कलेक्टर की ओर से कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा गया कि सरकार ने दीपथून यानी पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन मंदिर प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।

मंदिर प्रशासन ने परंपरा के खिलाफ बताया

सरकार के मुताबिक, मंदिर प्रशासन का कहना था कि दीपथून पर दीप जलाना स्थापित परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के खिलाफ है। इसी वजह से दीप केवल उचि पिल्लैयार मंदिर के पास स्थित पारंपरिक स्थान पर जलाया गया। सरकार ने हलफनामे में इसी स्थिति का हवाला देते हुए कोर्ट से माफी मांगी।

20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को आदेश दिया था कि कार्तिक पूर्णिमा यानी 24 नवंबर को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून में दीप जलाया जाए। हालांकि, याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और जानबूझकर उसे टालने की कोशिश की।

अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग

याचिकाकर्ता राम रविकुमार की ओर से पेश वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की। इस पर कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता पहले इस संबंध में औपचारिक याचिका दाखिल करें। याचिका दाखिल होने के बाद कोर्ट उचित आदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button