
समाजसेवी और सफाईकर्मियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया
बेटी और दामाद ने माफी मांगकर महिला को कानपुर लौटाया
महिला की हालत में सुधार के बाद यात्रा शुरू हुई
वाराणसी। वाराणसी के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर एक बुज़ुर्ग महिला को बेसहारा हालत में छोड़ दिए जाने का मामला सामने आया, जिसने इंसानियत को झकझोर दिया। पीड़ित महिला को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया और वायरल वीडियो के ज़रिए उनके परिजन ढूंढे गए। गुरुवार को उनकी बेटी और दामाद अस्पताल पहुंचे और उन्हें साथ लेकर कानपुर लौटे।
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर एक बुज़ुर्ग महिला को उनकी बेटी, दामाद और नाती-पोतों ने कथित रूप से व्हीलचेयर से उतारकर बेसहारा छोड़ दिया था। घाट के सफाईकर्मियों और स्थानीय लोगों ने जब महिला को अकेले और असहाय देखा, तो समाजसेवी अमन कबीर की मदद से उन्हें कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिला बोल पाने की स्थिति में नहीं थीं और उनके पास सिर्फ एक झोला और कुछ बर्तन थे। सफाई सुपरवाइजर सतीश गुप्ता ने उनकी स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो वायरल हो गया। इसके बाद उनकी पहचान हुई और बेटी-दामाद को इसकी जानकारी मिली।
बुधवार को जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी और पुलिस को एक लिखित पत्र सौंपा। इसमें कहा गया कि उन्हें वायरल वीडियो से जानकारी मिली और अब वे महिला को सकुशल घर वापस ले जा रहे हैं। साथ ही यह भी








