लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को श्रद्धांजलि

  • मनकामेश्वर मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की स्मृति में शांति हवन संपन्न हुआ
  • महंत दिव्या गिरि ने हवन का नेतृत्व किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया
  • मंदिर प्रांगण में शहीद जवानों की तस्वीरें लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

लखनऊ । लखनऊ के प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मंदिर में मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शांति हवन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर की महंत दिव्या गिरि ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शहीदों की स्मृति में शांति हवन

मंदिर प्रांगण में आयोजित शांति हवन में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया, जहां सेना के शहीद जवानों की तस्वीरें लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारतीय सेना की जीत और देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की गई।

महंत दिव्या गिरि का बयान

महंत दिव्या गिरि ने कहा, “22 तारीख को पहलगाम में जिस प्रकार हमारी माता-बहनों का सिंदूर उजड़ा था, हमारे सेना के भाइयों ने उसका बदला ले लिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके आतंकियों को करारा जवाब दिया गया। यह सफलता का पहला चरण है।”

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब

महंत दिव्या गिरि ने आगे कहा, “हमारा कोई जवान शहीद न हो और भारत का नुकसान कम से कम हो, इसके लिए शांति पूजन किया गया। महादेव से प्रार्थना की है कि भारत विजयी हो, मगर किसी भी बहन का सुहाग न उजड़े। अब पाकिस्तान को उसी की भाषा में समझाया जा रहा है। यह कार्रवाई तब तक जारी रहनी चाहिए जब तक पाकिस्तान नतमस्तक न हो जाए।

Back to top button