
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल गांव में शुक्रवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, किशोरी ने घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर रामनगर थाना से सब-इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।








