बरेली में स्कूल के 60 फीट गहरे कुएं में गिरने से 6 साल के छात्र की मौत

Bareilly के भुता थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। Atmanand Vidya Mandir School में पढ़ने वाला 6 वर्षीय छात्र स्कूल परिसर के पास बने 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया। करीब डेढ़ घंटे बाद जब बच्चे को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक छात्र की पहचान लविश के रूप में हुई है, जो पहली कक्षा में पढ़ता था। वह सुबह अपने बड़े भाई अनुज के साथ स्कूल गया था। अनुज भी उसी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है।

परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे इंटरवल के दौरान लविश अपने दोस्तों के साथ स्कूल के बाहर मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान वह मैदान में बने पुराने कुएं के पास पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया।

हादसे की जानकारी किसी को तुरंत नहीं हो सकी। दोपहर करीब 12 बजे इंटरवल खत्म होने के बाद जब सभी बच्चे क्लास में लौटे और लविश नहीं मिला, तब उसकी तलाश शुरू हुई। इसी दौरान एक छात्र ने बताया कि उसे कुएं में कुछ दिखाई दिया। जब स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो लविश अंदर पड़ा मिला।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चा करीब डेढ़ घंटे तक कुएं में तड़पता रहा, लेकिन समय पर किसी को जानकारी नहीं मिल सकी। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button