
निर्धारित शुल्क से अतिरिक्त ₹2000 मांगने पर छात्रा ने जताया था विरोध
कॉलेज प्रबंधन ने बैक पेपर भरवाने का आश्वासन दिया, पर नहीं भरा गया फॉर्म
परीक्षा में न शामिल होने देने से आहत होकर छात्रा ने किया आत्मदाह का प्रयास
छात्रा की सहेलियों के अनुसार, कॉलेज प्रशासन ने पहले बैक पेपर भरने का आश्वासन दिया था, लेकिन अंतिम समय तक फॉर्म न भरने पर छात्रा को एडमिट कार्ड नहीं मिल सका। परीक्षा से रोके जाने के बाद आहत छात्रा ने कॉलेज गेट पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया।
इस मामले को लेकर छात्रा के परिजन और कॉलेज प्रबंधन के बीच थाना स्तर पर लंबी बातचीत हुई, लेकिन कोई हल न निकलने पर वे शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। पूरे घटनाक्रम ने नर्सिंग कॉलेजों में फीस वसूली और छात्र अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।






