ज़मीन के नाम पर सफाईकर्मी से 6 लाख की ठगी

  • लोन लेकर खरीदी जानी थी ज़मीन, मगर ठगी का शिकार हुआ कर्मचारी

  • आरोपी ने थाने में किया था वापसी का वादा, अब तक नहीं लौटाया पैसा

  • आर्थिक तंगी से जूझ रहा पीड़ित, लोन की किश्तें काट रहीं आमदनी

भीटी। विकासखंड भीटी में तैनात सफाई कर्मचारी महत्तम देव निषाद के साथ ज़मीन खरीदने के नाम पर 6 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अयोध्या में ज़मीन लेने के लिए बड़ौदा यूपी बैंक से 10 लाख का लोन लिया था।

महत्तम का आरोप है कि जगदीश मौर्या ने जमीन दिलाने का झांसा देकर नवंबर 2023 में पांच लाख आरटीजीएस और एक लाख नकद ले लिए। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने भीटी थाने में 10 फरवरी 2025 तक पैसा लौटाने का लिखित वादा किया, लेकिन अब तक कोई रकम नहीं लौटाई गई।

पीड़ित की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। लोन की किस्तें कट रही हैं, और ठगी गई राशि का अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading