अकबरपुर गांधी आश्रम में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या

अम्बेडकरनगर। जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित गांधी आश्रम में सोमवार दोपहर एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

घर में अकेली थी महिला

पुलिस के अनुसार मूल रूप से भीटी थाना क्षेत्र के मदार भारी गांव निवासी बृजभान सिंह अपने पुत्र उमाशंकर सिंह, बहू और अन्य परिजनों के साथ वर्षों से अकबरपुर गांधी आश्रम में रह रहे हैं। सोमवार को उमाशंकर सिंह की 33 वर्षीय पत्नी सोनी सिंह घर पर अकेली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

किचन में खून से लथपथ मिला शव

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। जब परिवार के सदस्य घर लौटे तो किचन में सोनी सिंह का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *