ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास युवक चढ़ा ऊंची पानी की टंकी पर

लखनऊ। रविवार सुबह ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक 18 वर्षीय युवक अचानक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

टंकी के ऊपर बैठा रहा युवक, पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अचानक टंकी की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ने लगा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गुलजार नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक लगभग टंकी के शीर्ष तक पहुंच चुका था। पुलिस ने एहतियातन इलाका खाली कराया और उससे शांतिपूर्वक बात करके नीचे आने के लिए मनाया।
करीब एक घंटे बाद युवक नीचे उतर आया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा युवक, उड़ीसा के अनाथ आश्रम से जुड़ा बताया गया

पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान अभिराम (18) के रूप में हुई है। वह उड़ीसा के एक अनाथ आश्रम का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में वह अपने परिजनों के बारे में जानकारी नहीं दे सका और मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा है।
घटना के बाद चौकीदार को निर्देश दिया गया है कि टंकी की सीढ़ियों में हमेशा ताला बंद रखा जाए। पुलिस ने युवक को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *