आगरा में शादी के 21 दिन बाद युवक ने किया सुसाइड

आगरा। आगरा में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी के महज 21 दिन बाद आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए भाई और भाभी को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में मृतक के ससुर की तहरीर पर थाना शाहगंज में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

2 नवंबर को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ निवासी लक्ष्मण की शादी 2 नवंबर को आवास विकास निवासी रजनी से हुई थी। शादी के 21 दिन बाद लक्ष्मण अचानक घर से निकल गया। बाद में उसकी लाश ताजगंज क्षेत्र में यमुना नदी में मिली। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से ही उसके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई।

वीडियो में क्या बोला लक्ष्मण

आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में लक्ष्मण ने कहा,
“मेरे सुसाइड के लिए मेरी पत्नी जिम्मेदार नहीं है। मैं अपने घरवालों के कारण यह कदम उठा रहा हूं। मेरे पिताजी रिटायर हैं। उनका सारा पैसा बैंक अकाउंट में था, जिसे मेरे बड़े भाई राकेश ने धीरे-धीरे निकालकर अपना बिजनेस खड़ा कर लिया।”

लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने कभी 50 हजार तो कभी 70 हजार रुपए यूपीआई से निकालकर पूरा अकाउंट खाली कर दिया। वीडियो में उसने यह भी कहा कि भाई और भाभी उससे झगड़ा करते थे और हिसाब मांगने पर कोई जवाब नहीं देते थे।
“मैं बहुत दुखी हूं, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं,” – यह उसके आखिरी शब्दों में शामिल था।

पोस्टमार्टम के बाद दर्ज हुई एफआईआर

वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने के बाद लक्ष्मण घर से निकल गया था। कुछ समय बाद उसकी लाश यमुना नदी से बरामद हुई। मृतक के ससुर कमल सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद भाई राकेश और भाभी उमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

संपत्ति विवाद का भी आरोप

मृतक के ससुर का आरोप है कि लक्ष्मण का बड़ा भाई और उसकी पत्नी पूरी संपत्ति पर अकेले कब्जा करना चाहते थे और इसलिए शादी से भी नाराज थे। शादी के बाद से ही वे लक्ष्मण और उसकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों संजय प्लेस स्थित प्रिटिंग और फ्लेक्स की दुकान पर साथ बैठते थे
19 नवंबर को लक्ष्मण जब दुकान पहुंचा, तो उसे वहां से भगा दिया गया और कथित तौर पर उससे कहा गया कि,
“इतनी परेशानी है तो कहीं जाकर मर क्यों नहीं जाता।”
इसके बाद ही लक्ष्मण ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *