ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और पत्नी के अफेयर से दुखी युवक ने की आत्महत्या

  • आगरा के गौरव ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या
  • मरने से पहले 1.26 मिनट का वीडियो बनाकर बयां किया दर्द
  • पत्नी पर अफेयर का आरोप, झूठे केस में फंसाने और जायदाद हड़पने की साजिश का दावा

आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र के पवन विहार में एक युवक ने ससुराल वालों की प्रताड़ना और पत्नी के अफेयर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने 1.26 मिनट का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने दुख और आरोपों को स्पष्ट रूप से बयान किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पत्नी के अफेयर और जेल भेजने की धमकी से टूट गया युवक

मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है, जो शादी-ब्याह में हलवाई का काम करता था। वीडियो में गौरव ने पत्नी निशा, सास-ससुर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर झूठे आरोप लगाकर जेल भेजने की साजिश का आरोप लगाया। उसने यह भी कहा कि पत्नी का किसी और से संबंध है, और ससुराल वाले उसकी जायदाद हड़पना चाहते हैं

सात महीने पहले हुई थी शादी, शुरू हो गया था तनाव

गौरव की शादी दिसंबर 2024 में हाथरस की निशा से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही गौरव और उसकी पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार दबाव और धमकी दे रहा था। गौरव ने तीन दिन पहले पत्नी को मायके छोड़कर दिल्ली जाने का फैसला किया था।

दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी, दरोगा ने दिया जेल भेजने का डर

दिल्ली रवाना होने के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने सादाबाद थाने में दहेज उत्पीड़न की तहरीर दे दी। इसके बाद थाने से गौरव को फोन पर कई बार धमकी दी गई कि वह थाने आए नहीं तो जेल भेज दिया जाएगा। इस डर से गौरव ने गुरुवार रात घर लौटने का फैसला किया।

अकेले कमरे में फंदा लगाया, मौत से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

गौरव ने रात में अपने घर आकर तड़के फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने सरकार और पुलिस से अपील की कि उसकी जायदाद से पत्नी को कोई हिस्सा न दिया जाए और उसके कर्ज को चुकाकर बहनों को मदद मिले।
वीडियो में उसने कहा –
“मैं ससुराल वालों से दुखी होकर सुसाइड कर रहा हूं… मेरी पत्नी किसी और से लगी हुई है… मेरे मरने के बाद मेरी जायदाद से उसे कुछ न दिया जाए।”

पुलिस जांच में जुटी, फोरेंसिक टीम ने किया साक्ष्य एकत्र

सुबह गौरव का फोन नहीं उठने पर उसके जीजा घर पहुंचे, जहां उन्होंने गौरव को फंदे से लटका पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि, “मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading