पानी भरने को लेकर कहासुनी में युवक पर बर्बर हमला- अंगूठा काटा

  • पानी भरते समय रास्ता मांगने पर शुरू हुआ विवाद

  • दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला

  • युवक का अंगूठा चबाकर अलग कर दिया गया

आगरा। यह वारदात शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है। पिनाहट कस्बे के मोहल्ला बामन टूला निवासी अरविंद शर्मा अपने घर से कुछ दूरी पर लगे नल से पानी भरकर ला रहे थे। उसी समय मोहल्ले का रहने वाला उदय अपने कुत्ते को लेकर रास्ते में बैठा था। अरविंद ने उसे रास्ता देने के लिए कहा, तो बात बिगड़ गई और गुस्से में आकर उदय ने अपने करीब आधा दर्जन साथियों को बुला लिया।

इसके बाद सभी ने मिलकर अरविंद पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने न सिर्फ लाठी-डंडों से पीटा, बल्कि क्रूरता की हदें पार करते हुए अरविंद के हाथ का अंगूठा चबा डाला और उसे अलग कर दिया। शोर सुनकर जब अरविंद के बुजुर्ग पिता बेटे को बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी बेरहमी से चाकुओं से वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। घायल अरविंद और उनके पिता को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित परिवार की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading