इटौंजा में सवारी बैठाने के विवाद के बाद हादसा

  • ई-रिक्शा चालक ने टेम्पो चालक को धक्का दिया
  • सड़क पर गिरते ही तेज रफ्तार बस ने कुचला
  •  टेम्पो चालक तौसीफ की मौके पर मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेम्पो चालक की मौत हो गई। घटना सीतापुर रोड स्थित कल्याणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई, जहां सवारी बैठाने को लेकर टेम्पो चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक ने टेम्पो चालक को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रही एक तेज़ रफ्तार निजी बस ने उसे कुचल दिया।

 मौके पर ही हुई मौत
हादसे में टेम्पो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महोना नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 शेख टोला निवासी 26 वर्षीय तौसीफ के रूप में हुई है।

 आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार
घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला।

 पुलिस तलाश में जुटी
इटौंजा थाना प्रभारी मार्कंडेय यादव ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार ई-रिक्शा चालक और घटना में शामिल बस की तलाश कर रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading