अडाणी पावर का मुनाफा 42% बढ़ा, शेयर फिसला

नतीजों के बाद शेयर में 1.39% गिरावट

  • पहली तिमाही में ₹4,806 करोड़ का मुनाफा
  • रेवेन्यू 34% बढ़कर ₹18,901 करोड़
  • कुल आय ₹19,322 करोड़ पहुंची

नई दिल्ली। अडाणी पावर ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 42% बढ़कर 4,806 करोड़ रुपए हो गया। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,385 करोड़ रुपए था।

कंपनी की कुल आय (टोटल इनकम) भी 33% बढ़कर 19,322 करोड़ रुपए पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 14,573 करोड़ रुपए थी।

ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 34% की बढ़ोतरी के साथ 18,901 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले समान तिमाही में यह 14,109 करोड़ रुपए था।

मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद शेयर बाजार में कंपनी के शेयर पर दबाव देखने को मिला। बुधवार को अडाणी पावर का शेयर करीब 1.39% गिरकर 217.31 रुपए पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button