एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद- SDOP और TI घायल

  • कोंटा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एएसपी गिरिपुंजे शहीद
  • SDOP भानुप्रताप और TI सोनल ग्वाला घायल, रायपुर में भर्ती
  • भारत बंद से पहले नक्सलियों ने खदान में JCB में लगाई थी आग

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में कोंटा डिवीजन के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए। इस घटना में कोंटा SDOP भानुप्रताप चंद्राकर और TI सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शहीद एएसपी आकाश राव का पार्थिव शरीर रायपुर के मेकाहारा अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे उनके निवास ले जाया गया। उनकी अंतिम विदाई के लिए पुलिस सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

नक्सलियों ने भारत बंद से पहले खदान में JCB जलाया था

घटना सोमवार सुबह उस वक्त हुई जब एएसपी गिरिपुंजे एक नक्सली वारदात की सूचना मिलने पर अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हुए थे। नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था और इससे पहले खदान में एक JCB में आग लगा दी थी। एएसपी अपनी टीम के साथ मौके पर जा रहे थे, तभी कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास IED विस्फोट की चपेट में आ गए।

जवानों ने फूट-फूटकर रोया, परिवार में शोक

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी जवानों की आंखों में आंसू थे। आकाश राव रायपुर और महासमुंद में भी पोस्टेड रहे थे और उनका परिवार रायपुर में ही रहता है। उनके चाचा और पूर्व पार्षद बसंतराव गिरिपुंजे ने बताया कि आकाश बचपन से ही होनहार था। पिता पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन बेटे के डीएसपी बनने से पूरा परिवार गर्व करता था।

सुरक्षा उपकरणों की सीमाएं उजागर

जानकारों के अनुसार, अगर IED बम जमीन में दो फीट से ज्यादा गहराई पर लगाया जाए, तो मौजूदा उपकरणों से उसका पता लगाना मुश्किल होता है। बीजापुर में भी ऐसी ही रणनीति अपनाकर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें 9 लोग शहीद हुए थे।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading