PET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

  • प्रवेश पर कड़ी निगरानी, मेडिकल सुविधा व एंबुलेंस अनिवार्य
  • पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी व ड्रोन से होगी सुरक्षा व्यवस्था
  • पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ परीक्षा कराने पर प्रशासन का जोर

अम्बेडकरनगर। 6 और 7 सितंबर को आयोजित होने वाली UPSSSC PET (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

ग्रिफिन और डॉ. शिव सहाय पब्लिक स्कूल सहित कई केंद्रों का दौरा

डीएम व एसपी ने ग्रिफिन पब्लिक स्कूल, डॉ. शिव सहाय पब्लिक स्कूल समेत अन्य केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा से पहले की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की गहनता से जांच की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

प्रवेश पर कड़ी निगरानी, सुरक्षा काउंटर और चिकित्सा सुविधा अनिवार्य

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय सघन चेकिंग हो। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित सामान काउंटर, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और एंबुलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नियुक्त मजिस्ट्रेटों को पुनः केंद्रों का दौरा कर शेष तैयारियों को समय से पूरा करने का आदेश दिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading