श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

  • प्रशासन की बैठक में कांवड़ यात्रा 2025 के लिए दिशा-निर्देश जारी
  • यात्रा सिर्फ प्रशासन द्वारा तय मार्गों पर ही संचालित होगी
  • सड़क पर कांवड़ रखने और यातायात में बाधा पर रोक

अंबेडकरनगर। श्रावण माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर स्थित सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की अध्यक्षता में कांवड़ समितियों व डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर यात्रा के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

निर्धारित मार्गों पर ही चलेगी यात्रा, ट्रैफिक नियमों का पालन अनिवार्य
गोष्ठी में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान कांवड़ियों को केवल प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्गों का ही उपयोग करना होगा। किसी भी स्थिति में यातायात व्यवस्था को बाधित नहीं किया जा सकेगा। सभी समितियों से अपेक्षा की गई है कि वे मार्ग व्यवस्था में सहयोग करें।

प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान कांवड़ को सड़क के बीच या किनारे न रखा जाए। इसके स्थान पर प्रशासन द्वारा बनाए गए शिविरों अथवा रैन बसेरों का उपयोग रात्रि विश्राम के लिए अनिवार्य किया गया है।

डीजे पर नियंत्रण: ध्वनि सीमा का पालन आवश्यक
डीजे संचालन को लेकर सुप्रीम कोर्ट और शासन के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा अश्लील गीत के प्रसारण की स्थिति में तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading