श्रावण मास एवं कांवर यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

अम्बेडकरनगर। श्रावण मास की पावन बेला में निकलने वाली कांवर यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जिले के प्रमुख कांवर मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टांडा क्षेत्र के झारखंडी मंदिर छज्जापुर तथा अलीगंज क्षेत्र के समहरिया चौराहा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, एवं यातायात नियंत्रण जैसे तमाम पहलुओं की जमीनी समीक्षा की।

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो – डीएम
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर लेकर मंदिरों में जलाभिषेक करने आते हैं, ऐसे में हमारा दायित्व है कि उन्हें पूरी सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराई जाए।”

उन्होंने साफ शब्दों में संबंधित विभागों को चेताया कि “कहीं भी अव्यवस्था, जलजमाव, ट्रैफिक अवरोध या विद्युत कटौती की शिकायत नहीं आनी चाहिए।”

हर संभावित चुनौती के लिए तैयार रहे पुलिस बल – एसपी
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि “कांवर यात्रा मार्गों पर प्रत्येक संवेदनशील स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, और के पर्याप्त इंतज़ाम किए जाएं।”

उन्होंने यह भी कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला कांस्टेबलों की विशेष तैनाती होनी चाहिए और यातायात नियंत्रण के लिए पूर्व से रूट डायवर्जन प्लान तैयार हो।”

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading