
- कुल 1010 सीटों पर होंगे दाखिले, अंतिम तिथि 15 जून
- समर्थ पोर्टल के माध्यम से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- पाठ्यक्रमों की शुरुआत न्यूनतम छात्रों की संख्या के आधार पर
लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और प्रोफिशिएंसी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष कुल 41 पाठ्यक्रमों में 1010 सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
हर कोर्स के लिए तय की गई न्यूनतम छात्रों की संख्या
LU प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि केवल उन्हीं पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा, जिनमें न्यूनतम छात्रों की संख्या पूरी होगी। 30 से अधिक सीटों वाले कोर्स के लिए कम से कम 20 और 30 से कम सीटों वाले कोर्स के लिए न्यूनतम 10 छात्रों का दाखिला अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले LURN रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
सीटों का ब्योरा इस प्रकार है:
PG डिप्लोमा कोर्स (510 सीटें, 19 पाठ्यक्रम):
राइट टू इंफार्मेशन, आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी, डिजास्टर रिलीफ, गर्भ संस्कार, HIV-एड्स एंड फैमिली लाइफ, पाली, प्राकृत, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत, सोशल ड्यूटीज, ट्रांसलेशन, योग, बायोडायवर्सिटी एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन, काउंसिलिंग, इपिडिमियोलॉजी, रिमोट सेंसिंग, कर्मकांड, रिप्रोडक्टिव हेल्थ, एक्सप्लोरेशन रिसोर्स आदि।
एडवांस डिप्लोमा (60 सीटें):
अरेबिक, फ्रेंच (रेगुलर व सेल्फ फाइनेंस), तमिल।
सर्टिफिकेट कोर्स (80 सीटें):
फ्रेंच प्रोफिशिएंसी, जलीय वन्यजीव, पक्षी विज्ञान, वेटलैंड मैनेजमेंट।
प्रोफिशिएंसी कोर्स (125 सीटें):
अरेबिक, पाली, पर्शियन, प्राकृत, संस्कृत, तमिल, उर्दू।
डिप्लोमा कोर्स (135 सीटें, 6 पाठ्यक्रम):
अरेबिक, तमिल, डेटा एनालिस्ट, फ्रेंच (रेगुलर व सेल्फ फाइनेंस), औषधीय व सुगंधित पौधों की वैल्यू एडिशन स्किल डेवलपमेंट।








