घरेलू विवाद के बाद युवक ने तेजाब पीकर की आत्महत्या की कोशिश

  • मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की घटना
  • पति-पत्नी में कहासुनी के बाद युवक ने पीया तेजाब
  • फैक्ट्री में करता था मजदूरी, 3 बच्चों का पिता है युवक

मुरादाबाद। घरेलू कलह के चलते एक युवक ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना मझोला थाना क्षेत्र के करूला आजाद नगर की है, जहां पीतल फैक्ट्री में काम करने वाले मोहम्मद फरीद (32) ने पत्नी से कहासुनी के बाद बाथरूम में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। मोहम्मद फरीद दिल्ली रोड स्थित एक पीतल फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह अपनी पत्नी राना और तीन बच्चों के साथ मियां कॉलोनी स्थित नूरानी मस्जिद गली नंबर 6 में रहता है। पड़ोसी ताबिश के अनुसार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर फरीद ने घर के बाथरूम में रखा तेजाब पी लिया।

फरीद के 10 वर्षीय बेटे अयान ने यह घटना पड़ोसी ताबिश को बताई, जिसके बाद आसपास के लोग और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए फरीद को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस को अभी घटना की सूचना नहीं दी गई है, लेकिन अस्पताल से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जांच की जा सकती है। युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading