आखिर कैसे बिना दस्तावेजों के बांग्लादेशी पहुंच गए हरियाणा के हांसी तक

  • बिना दस्तावेज रह रहे थे बांग्लादेशी, हरियाणा पुलिस ने की छापेमारी
  • ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे विदेशी नागरिक, नहीं मिला कोई पहचान पत्र
  • हांसी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों का भंडाफोड़

हांसी।  भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बीच हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार जिले के हांसी शहर से 39 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और तोशाम रोड पर एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। पकड़े गए लोगों में 14 पुरुष, 11 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनके पास किसी तरह का वैध पहचान पत्र या वीजा नहीं मिला।

पूछताछ में इन सभी ने बताया कि वे बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस करके भारत में दाखिल हुए हैं। हालांकि, इन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन लोगों की मदद से उन्होंने सीमा पार की। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं।

डिपोर्ट की तैयारी, दिल्ली भेजे जाएंगे सभी नागरिक
हांसी पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी को सदर थाने लाया गया है और इनसे पूछताछ की जा रही है। हांसी के एसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। सभी बांग्लादेशियों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिल्ली स्थित बांग्लादेशी कैंप भेजा जाएगा। डिपोर्टेशन की प्रक्रिया को लेकर कानूनी राय ली जा रही है।

भट्ठा मालिक ने दी जानकारी, बंगाल का आधार कार्ड होने का दावा
ईंट भट्ठे के मालिक संदीप ने बताया कि करीब एक महीना पहले पांच परिवार उनके यहां मजदूरी करने आए थे जबकि बाकी लोग दो दिन पहले ही पहुंचे थे।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading