अयोध्या में 5 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली

  • 5 से 18 अगस्त तक अयोध्या कैंट में भर्ती रैली
  • 13 जिलों के लगभग 11,000 अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • जीडी, क्लर्क, टेक्निकल, ट्रेड्समैन सहित कई पदों पर भर्ती

अयोध्या। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी के तहत अग्निवीर भर्ती की पहली रैली 5 अगस्त से 18 अगस्त तक अयोध्या कैंट स्थित डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास किया है।

यह रैली अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), क्लर्क/एसकेटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास), सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी और सिपाही फार्मा पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

13 जिलों के उम्मीदवार लेंगे भाग
इस भर्ती रैली में अमेठी, रायबरेली, कौशांबी, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, महाराजगंज, संत कबीरनगर और कुशीनगर जिलों से लगभग 11,000 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सभी पात्र उम्मीदवारों को 28 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

जिलेवार तिथियां निर्धारित

  • 5 अगस्त: अमेठी और कौशांबी (जीडी)

  • 6 अगस्त: रायबरेली (जीडी)

  • 7 अगस्त: प्रतापगढ़ (जीडी)

  • 8 अगस्त: अयोध्या और सिद्धार्थनगर (जीडी)

  • 9 अगस्त: प्रयागराज (जीडी)

  • 10 अगस्त: सुल्तानपुर और बस्ती (जीडी)

  • 11 अगस्त: अंबेडकरनगर और महाराजगंज (जीडी)

  • 12 अगस्त: संत कबीरनगर और कुशीनगर (जीडी)

  • 13 अगस्त: सभी जिलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल

  • 14 अगस्त: सभी जिलों के लिए ट्रेड्समैन (8वीं/10वीं) और क्लर्क/एसकेटी

  • 16 अगस्त: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी और सिपाही फार्मा

दस्तावेज लाना अनिवार्य
रैली में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र और शैक्षिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां लाना अनिवार्य है। सेना ने सभी उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण और दौड़ के लिए पूर्व अभ्यास करने की सलाह दी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading