- विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
- इमिग्रेशन काउंटर पर स्टांप लगाने की अनिवार्यता खत्म
- भारतीय और विदेशी दोनों यात्रियों पर लागू होगा नियम
भारत के प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 1 सितंबर से इमिग्रेशन प्रक्रिया आसान होने जा रही है। गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BoI) ने फिजिकल बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन काउंटर की मुहर लगाने की अनिवार्यता खत्म करने का फैसला किया है।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
नए नियम के बाद विदेश यात्रा करने वाले भारतीय और विदेशी नागरिकों को इमिग्रेशन काउंटर पर अपने फिजिकल बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी। इससे एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।









