अखिलेश ने डिंपल के साथ मजार पर चादर चढ़ाई

अखिलेश यादव अचानक फतेहपुर सीकरी पहुंचे

दरगाह पर चादर चढ़ाई और मन्नत का धागा बांधा

पत्नी डिंपल यादव और जया बच्चन भी साथ रहीं

आगरा। सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को अचानक आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंचे। यहां उन्होंने सूफी गायन के बीच शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर श्रद्धा भाव से चादर चढ़ाई और मन्नत का धागा बांधा।

उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी मौजूद रहीं। तीनों ने अलग-अलग रंग की चादरें चढ़ाईं—अखिलेश ने ग्रीन, डिंपल ने ब्लू और जया बच्चन ने ग्रीन-ब्लू मिक्स चढ़ाई। इसके बाद मजार पर फूल चढ़ाए और दुआ की।

दरगाह में नक्काशी देखने के दौरान डिंपल यादव ने खादिम अनवर कुरैशी से बारीकी से जानकारी ली और ऐतिहासिक कारीगरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,
“जिस तरह की यह कारीगरी है, आज ऐसा करना नामुमकिन है।”

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव का फतेहपुर सीकरी आने का कार्यक्रम अचानक तय हुआ। अखिलेश और डिंपल यादव इसके बाद सड़क मार्ग से सैफई के लिए रवाना हुए, जबकि जया बच्चन खेरिया एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भर गईं।

बता दें कि 13 साल पहले, सितंबर 2012 में भी अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए इसी दरगाह पहुंचे थे। उस समय उन्होंने चादर चढ़ाई और मन्नत का धागा बांधा था। इस बार का दौरा भी आध्यात्मिक और राजनीतिक दोनों ही लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *