आलापुर के नए एसडीएम धर्मेंद्र सिंह का समाजसेवियों ने किया स्वागत

पुष्पगुच्छ, पौधा और अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट कर दी गई शुभकामनाएं

आलापुर (अम्बेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र में शनिवार को नवागत उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह का समाजसेवियों ने स्वागत किया। आलापुर तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ, पौधा, अंगवस्त्र और राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट की गई।

स्वागत कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी रमेश मौर्य की पहल पर किया गया। इस दौरान आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम गौतम, नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य, भारतीय किसान यूनियन (अ.) के जिलाध्यक्ष कुलदीप मौर्य, ग्राम प्रधान शाहपुर औराव दीपक मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान की ओर से उपजिलाधिकारी को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान दीपक मौर्य, रणविजय मौर्य और राहुल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। समाजसेवी रमेश मौर्य, नीरज मौर्य और कुलदीप मौर्य ने अंगवस्त्र एवं अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट की।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अ.) के जिलाध्यक्ष कुलदीप मौर्य ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया। उन्होंने खाद की उपलब्धता और नहरों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग रखी।

वहीं नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज मौर्य ने अधिक से अधिक पौधारोपण कराने और हरे पेड़ों की अवैध कटाई रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।

जनहितकारी प्रशासन प्राथमिकता: एसडीएम

नवागत उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और निष्पक्ष प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने किसानों, आमजन और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ काम करने की बात कही।

कार्यक्रम में घनश्याम गौतम, नीरज मौर्य, रवींद्र कुमार, अब्दुल्ला इदरीशी, कुलदीप मौर्य, रणविजय मौर्य, दीपक मौर्य, राहुल मौर्य, पत्रकार रामू गोंड, रमेश मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button