लोक विरासत परिसर में पर्यावरण का संकल्प

जल, वायु और जैव विविधता बचाने पर मंथन, पौधरोपण के साथ परिसर को पर्यावरण जागरूकता केंद्र बनाने की पहल

अंबेडकरनगर। लोक विरासत परिसर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जगभारती एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के उपायों और इसमें आम लोगों की भूमिका पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण अभियान को गति देना और लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। जल, वायु, भूमि और जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास और सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग पर हुई चर्चा

विचार गोष्ठी में पर्यावरण की व्यापक अवधारणा पर चर्चा हुई। इसमें जल संरक्षण, स्वच्छ वातावरण, भूमि संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग जैसे विषयों पर विचार रखे गए।

कार्यक्रम में  जगभारती एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष   कृष्ण कुमार पांडेय ने कहा कि बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

पौधरोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

गोष्ठी के बाद लोक विरासत परिसर में पौधरोपण किया गया लोगों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही परिसर में भविष्य में भी वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर चर्चा हुई।

लोक विरासत परिसर बनेगा पर्यावरण जागरूकता का केंद्र

बैठक में लोक विरासत परिसर को पर्यावरण जागरूकता, प्रकृति संरक्षण और जनभागीदारी के केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत समय-समय पर पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button