- हैंडवॉश गतिविधियों में बच्चों को सिखाई गई साबुन से हाथ धोने की सही प्रक्रिया
- स्वच्छता को बनाया गया जीवन का हिस्सा
अम्बेडकरनगर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले के विद्यालयों में सोमवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित हैंडवॉश गतिविधियों में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।
विद्यालयों में बच्चों को भोजन से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन कराया गया। शिक्षकों ने बताया कि नियमित रूप से हाथों की सफाई रखने से कई संक्रामक रोगों से बचाव किया जा सकता है।
यह अभियान मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कला, राजकीय हाई स्कूल लखनपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहितीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जाफरगंज और राजकीय बालिका हाई स्कूल कहरा सुलेमपुर सहित कई विद्यालयों में आयोजित किया गया।
स्वच्छ आदतों का दिया संदेश
कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को हाथों की साफ-सफाई के साथ स्वच्छ पेयजल का उपयोग, आसपास का वातावरण साफ रखने और व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया।









