डिजिटल लेबर चौक ऐप से रोजगार की राह आसान करने की पहल

बसखारी के पूरा बागज्योति में श्रमिक जागरूकता शिविर, पंजीकरण से लेकर पेंशन और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

अंबेडकरनगर। बसखारी के पूरा बागज्योति में बुधवार को श्रम विभाग ने श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर लगाया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में श्रमिकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, पंजीकरण और डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी गई। रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान बनाने के लिए श्रमिकों को यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप का इस्तेमाल भी समझाया गया।

मौके पर हुआ श्रमिकों का पंजीकरण

शिविर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के बारे में बताया गया। नए श्रमिकों का पंजीकरण किया गया और पुराने पंजीकरण के नवीनीकरण की प्रक्रिया समझाई गई। ई-श्रम पोर्टल के तहत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की पात्रता, लाभ और पंजीकरण की जानकारी भी दी गई। शिविर में श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

मोबाइल पर डाउनलोड कराया ऐप

शिविर में यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप पर विशेष जोर रहा। श्रमिकों को ऐप की सुविधाओं और इसके जरिए रोजगार के अवसरों से जुड़ने की प्रक्रिया बताई गई। मौके पर ही श्रमिकों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही प्रोफाइल पूरी भरने का तरीका समझाया गया, ताकि वे अपनी जानकारी दर्ज कर रोजगार से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

श्रम विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button