निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के 20 विजेता सम्मानित

जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह, विद्यार्थियों को मतदान की प्रक्रिया और गोपनीयता की दी गई जानकारी

अंबेडकरनगर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तहत आयोजित जनपद स्तरीय निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता के 20 प्रतिभागियों को मिला सम्मान
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंसा, जोया अबसर, अनुइष्या, प्रिया गौतम, वैष्णवी, ज्योतिप्रभा, प्रतीक, अंशिका, वर्षा यादव और अंकिता यादव को सम्मानित किया गया।

वहीं, निबंध प्रतियोगिता में सारिया नसीम, अर्शीउन्ननिषा, अंशिमा, अंशिका मौर्या, रामजा परवीन, लवकुश, अविनाश पाण्डेय, ज्ञानेश पाण्डेय, अंशिका और निदा खान को प्रमाण पत्र दिए गए।

लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक और जिम्मेदार मतदाता जरूरी हैं। युवाओं को मतदान के महत्व, अपने मताधिकार और नागरिक दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टांडा की प्रधानाचार्या डॉ. तारा वर्मा और राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला प्रभारी आशुतोष सिंह मौजूद रहे।

स्कूलों में मॉक पोल से समझाई मतदान की प्रक्रिया
इसी क्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP एवं ELC) के तहत मॉक पोलिंग कराई गई। इसमें छात्र-छात्राओं को मतदान की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button