स्वदेशी मेले में दमकेगा अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर। जनपद में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 09 से 18 अक्टूबर तक स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा। यह मेला लोहिया भवन, अकबरपुर में आयोजित किया जा रहा है, जहां पर स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का अवसर मिलेगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तर्ज पर होगा आयोजन

इस आयोजन की प्रेरणा हाल ही में ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 से ली गई है। उसी की तर्ज पर अब जनपद स्तर पर यह स्वदेशी मेला लगाया जा रहा है, जिससे प्रदेश के हर जिले के उत्पादों को पहचान मिल सके।

दीपावली से पहले मिलेगा खरीदारी का सुनहरा मौका

दस दिवसीय इस मेले में आम जनता को दीपावली पर्व से पहले स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों की खरीद का सुनहरा अवसर मिलेगा। मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प, कपड़े, सजावटी सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, जैविक उत्पाद, खादी वस्त्र, हथकरघा सामग्री, और अन्य स्वदेशी उत्पादों की भरमार रहेगी।

स्वदेशी मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

हर स्टॉल पर संबंधित विभाग की योजनाओं, उत्पादों और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध रहेगी। साथ ही स्थानीय शिल्पकारों को लाइव डेमो देने का भी मौका दिया जाएगा।

उद्घाटन 09 अक्टूबर को, तैयारियां अंतिम चरण में

स्वदेशी मेले का शुभारंभ 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे होगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आज ही तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि आगंतुकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading