डीएम की स्वास्थ्य विभाग को दोटूक: संचारी रोगों पर नहीं चलेगी लापरवाही

एंबुलेंस रिस्पांस टाइम और आयुष्मान कार्ड पर बढ़ेगी निगरानी

अम्बेडकर नगर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने की। समीक्षा के दौरान संचारी रोग नियंत्रण, आयुष्मान भारत योजना, आभा (ABHA) आईडी, 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को तय समय में लक्ष्यों की पूर्ति और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए विभागों के बीच समन्वय पर जोर

बैठक में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रब टायफस और लेप्टोस्पाइरोसिस की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज विभाग, कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर समय पर सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, मच्छर एवं चूहा नियंत्रण गतिविधियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button