दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

कहीं और भागने की फिराक में था आरोपी, सम्मनपुर पुलिस ने पकड़ा

हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता को लेकर कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में था।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर सिकरोहर बढ़ईपुर निवासी कृष्णा उर्फ किशन पुत्र महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज है। पुलिस ने पीड़िता को बरामद करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल पांडेय, कांस्टेबल हरिकेश यादव और महिला कांस्टेबल नीतू यादव शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button