दो ग्राम सभाओं के बीच संपर्क मार्ग पर विवाद

खड़ंजा और पुलिया उखाड़ने का आरोप-मंशापुर के ग्राम पंचायत प्रशासक ने एसपी से की शिकायत

  • सार्वजनिक संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त करने का आरोप
  • पुलिया और खड़ंजा उखाड़ने की शिकायत
  • छह लोगों के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र
  • दो ग्राम सभाओं का आवागमन हुआ प्रभावित
  • पहले समाधान दिवस और थाने में भी हुई शिकायत

अम्बेडकरनगर। कटेहरी विकासखंड के मंशापुर क्षेत्र में दो ग्राम सभाओं को जोड़ने वाले सार्वजनिक संपर्क मार्ग को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने संपर्क मार्ग की पुलिया और खड़ंजा उखाड़कर बीच रास्ते को खोद दिया, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। मामले में मंशापुर निवासी एवं ग्राम पंचायत प्रशासक उमेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार मंशापुर के हमजापुर नट का पुरवा निवासी जीत बहादुर, गोविंद, सचिन, श्रवण, गुन्नू और मनोरम पर सार्वजनिक मार्ग को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर संपर्क मार्ग की पुलिया और खड़ंजा उखाड़ दिया तथा रास्ते को बीच से खोद दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

दो ग्राम सभाओं के लोगों का प्रमुख आवागमन मार्ग

शिकायतकर्ता का कहना है कि यह संपर्क मार्ग मंशापुर और गोत्तरपुर ग्राम सभाओं को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इसी मार्ग से दोनों गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। रास्ता क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button