हर ब्लॉक में चुनी जाएंगी 25 महिलाएं, अब एल्बम में दिखेगी आत्मनिर्भरता की कहानी

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक बदलाव लाने वाली महिलाओं की होगी पहचान, काम और उपलब्धियों का तैयार होगा दस्तावेज

अंबेडकरनगर। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपनी और परिवार की आर्थिक स्थिति बदलने वाली महिलाओं की कहानियां अब सामने लाई जाएंगी। विभाग ने इसके लिए जिले के सभी ब्लॉकों में ऐसी महिलाओं की पहचान शुरू कर दी है। हर ब्लॉक से 25 महिलाओं का चयन किया जाएगा। चयनित महिलाओं की सफलता की कहानी को ब्लॉकवार एल्बम में जगह दी जाएगी।

सूची में सिर्फ नाम नहीं, बदलाव की पूरी कहानी
महिलाओं के चयन के बाद उनके काम और उपलब्धियों की जानकारी जुटाई जाएगी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से पहले और बाद में उनकी आर्थिक स्थिति में आए बदलाव को भी दर्ज किया जाएगा।

महिलाओं ने समूह से जुड़कर कौन सा काम शुरू किया, उससे क्या उपलब्धि हासिल की और परिवार की आय में किस तरह बदलाव आया, इन पहलुओं को एल्बम में शामिल किया जाएगा।

उपायुक्त की निगरानी में तैयार हो रही सूची
उपायुक्त सुरेंद्र प्रताप सिंह की निगरानी में ब्लॉकवार महिलाओं की सूची तैयार की जा रही है। विभाग उन महिलाओं को चिन्हित कर रहा है, जिन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद रोजगार और आय के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है।

सफलता की कहानियां बनेंगी जानकारी का माध्यम
एल्बम तैयार होने के बाद इसमें शामिल महिलाओं की सफलता की कहानियों को विभिन्न स्तरों पर प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से आगे बढ़ने वाली महिलाओं के अनुभवों को अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button