अकबरपुर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन

जीवन आभा फाउंडेशन और राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ के पदाधिकारियों ने लिया आशीर्वाद

  • जीवन आभा फाउंडेशन का आयोजन
  • बुजुर्गों से मिलकर लिया आशीर्वाद
  • समाजसेवियों ने भोजन कराया
  • बुजुर्गों के सम्मान का दिया संदेश

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर स्थित वृद्धाश्रम में जीवन आभा फाउंडेशन और राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ की ओर से बुजुर्गों के लिए पौष्टिक भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे और राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिवम, मंदीप, सच्चिदानंद मिश्र, सत्यम दूबे, सूरज गुप्ता, राम सिंह, रामप्रताप सिंह और भारत सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

बुजुर्गों के साथ समय बिताने की अपील

इस मौके पर बिपिन दूबे ने कहा कि समाज के लोगों को समय-समय पर वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान और अपनापन मिलना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही लोगों से बुजुर्गों की सेवा और सम्मान के लिए आगे आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button