इंडिगो संकट के बीच सरकार ने एयरलाइन्स के मनमाने किराए पर लगाई रोक

सरकार ने एयरलाइन्स के मनमाने किराए पर लगाई रोक

फेयर कैप लागू, अब टिकट की कीमत तय सीमा से ज्यादा नहीं होगी

इंडिगो की फ्लाइट्स में भारी उछाल के बाद यात्री राहत पाएंगे

नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट्स में लगातार कैंसिलेशन और देरी के बीच सरकार ने शनिवार को एयरलाइन्स के मनमाने किराए पर सख्त रोक लगा दी है। अब सभी एयरलाइन्स फेयर कैप यानी अधिकतम किराया सीमा से ज्यादा कीमत पर टिकट नहीं बेच सकेंगी।

किराया सीमा का विवरण

सरकार ने कहा कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। नियम के तहत:

  • 500 किमी तक की दूरी: 7500 रुपए
  • 500-1000 किमी तक की दूरी: 12,000 रुपए
  • 1000 किमी से ज्यादा की दूरी: 18,000 रुपए
  • ध्यान दें, यह सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगी।

टिकटों की हाहाकार कीमतें

इंडिगो की उड़ानों में कैंसिलेशन और देरी के कारण यात्रियों को टिकटों की कीमत में भारी उछाल झेलना पड़ा। बुकिंग साइट MakeMyTrip के अनुसार, 6 दिसंबर को:

  • दिल्ली से बेंगलुरु की सस्ती फ्लाइट की कीमत 40,000 रुपए से ऊपर, कुछ की कीमत 80,000 रुपए तक
  • दिल्ली-मुंबई फ्लाइट: न्यूनतम 36,107 रुपए, अधिकतम 56,000 रुपए
  • दिल्ली-चेन्नई देर रात फ्लाइट्स: 62,000 से 82,000 रुपए तक

सरकार का यह कदम एयरफेयर में अनियमितता रोकने, बाजार में प्राइसिंग डिसिप्लिन बनाए रखने और संकट में फंसे यात्रियों के शोषण को रोकने के लिए उठाया गया है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *