पूर्वांचल में भाजपा : चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे अमित शाह

लखनऊ । केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की पूर्वांचल में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये शुक्रवार को वाराणसी पहुंचेंगे।

भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार शाह दो दिवसीय पूर्वांचल प्रवास के दौरान वाराणसी के अलावा आजमगढ़ भी जायेंगे। भाजपा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने उनके यात्रा कार्यक्रम के बारे में बताया कि शाह 12 नवंबर को सायंकाल 5 बजे वाराणसी स्थित बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वह दीनदयाल हस्त कला संकुल जायेंगे। जहां वह भाजपा द्वारा आयोजित विधानसभा प्रभारियों, जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित करेंगे।

श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक के समापन के पश्चात शाह वाराणसी में नगवा लंका स्थित अमेठी कोठी में रात्रि विश्राम हेतु प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि अगले शनिवार को सुबह 10 बजे शाह, दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर को वह आजमगढ़ के लिए रवाना हो जायेंगे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *