अंबेडकरनगर में एचएस रोग से बचाव को पशुओं का तेज़ी से टीकाकरण जारी

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील जलालपुर सहित जिलेभर में पशुपालन विभाग द्वारा गला घोंट (एचएस) जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार अंबेडकरनगर जनपद को 4,85,000 पशुओं का टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके तहत 31 मई से 31 अगस्त तक व्यापक रूप से अभियान संचालित हो रहा है।

अभियान के तहत अब तक जनपद में 1,21,661 गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जा चुका है। इस कार्य में 21 पशुधन प्रसार अधिकारी, पैरावेट, मैत्री व वैक्सीनेटर की टीमें तैनात की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर टीकाकरण कार्य को अंजाम दे रही हैं। टीमें सुबह से लेकर शाम तक क्षेत्र में भ्रमण कर पशुपालकों को जागरूक कर रहीं हैं तथा पशुओं को निशुल्क वैक्सीन दी जा रही है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने सभी पालतू गाय-भैंस आदि का समय से टीकाकरण कराएं। उन्होंने बताया कि गला घोंट (हिमोरैजिक सेप्टिसीमिया) एक जानलेवा संक्रामक रोग है, जो विशेष रूप से बरसात के मौसम में तेजी से फैलता है। समय रहते टीकाकरण से इस बीमारी से पशुओं की जान बचाई जा सकती है।

सीवीओ ने पशुपालकों को आगाह किया है कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में पशुधन को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत मुफ्त उपलब्ध है। पशुओं में लक्षण न दिखाई देने के बावजूद भी बचाव के तौर पर यह टीका लगाया जाना आवश्यक है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading