अकबरपुर स्टेशन पर मानव तस्करी विरोधी जनजागरूकता रैली

अंबेडकरनगर। विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को रेलवे स्टेशन अकबरपुर पर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनविकास संस्थान द्वारा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित एक्सेस टू जस्टिस परियोजना, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) अकबरपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

बाल श्रम व मानव दुर्व्यापार के खिलाफ जनजागरूकता पर जोर
इस रैली का मुख्य उद्देश्य अंबेडकरनगर को मानव दुर्व्यापार और बाल श्रम मुक्त जिला बनाने की दिशा में जनसामान्य के बीच जागरूकता पैदा करना रहा। रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू हुई यह रैली विभिन्न प्लेटफार्मों पर पहुंचकर यात्रियों और आमजन को मानव तस्करी की गंभीरता और उसके कानूनी परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया इसे अमानवीय अपराध
कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव दुर्व्यापार एक अमानवीय कृत्य है, जिसे किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसे न केवल सामाजिक बल्कि कानूनी अपराध बताते हुए सभी से मिलकर इसके विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

रेलवे सुरक्षा बल ने बताई कानूनी प्रक्रिया
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अकबरपुर के दिलीप कुमार ने मानव तस्करी व बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके मूल अधिकारों से वंचित करने वाला हर प्रयास कानून का उल्लंघन है। उन्होंने गैर-सरकारी संगठनों से इस दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading