आजमगढ़ और रामपुर में शाम पांच बजे तक हुआ लगभग 41 फीसदी मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर गुरुवार को हो रहे उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 41.66 प्रतिशत मतदान हुआ हालांकि मतदान अभी जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक उपचुनाव वाली दाेनों सीटों पर पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह सात बजे मतादन शुरु होने के बाद आजमगढ़ सीट पर शाम पांच बजे तक 45़ 97 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि रामपुर में 37़ 01 प्रतिशत मतदान हुआ। गौरतलब है कि आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव और रामपुर सीट पर सांसद आजम खान के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई इन दोनों सीटों पर आज उपचुनाव के तहत मतदान हो रहा है।

शाम तीन बजे तक आजमगढ़ में 37़ 82 प्रतिशत वोट डाले गये थे। इसके अलावा रामपुर सीट पर इसी समय तक 32़ 19 प्रतिशत मतदान हुआ था। गौरतलब है कि आजमगढ़ सीट पर 18.38 लाख मतदाता चुनाव मैदान में डटे 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें एक महिला उम्मीदवार भी शामिल है। वहीं, रामपुर सीट पर 17.06 लाख मतदाता छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिये 4234 पोलिंग बूथ और 2272 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) का कब्जा था। सपा के लिये दोनों सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है।

सपा ने आजमगढ़ सीट पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव को, और भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश कुमार निरहुआ काे तथा बसपा ने पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा रामपुर सीट पर मुख्य मुकाबला सपा के असीम रजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच है। सपा ने चुनाव आयोग से रामपुर के स्वार क्षेत्र में मतदाताओं काे वोट नहीं डालने देने की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *