आशा कर्मचारियों ने प्रियंका से की मुलाकात

लखनऊ। शाहजहांपुर में कथित रूप से पुलिस उत्पीड़न का शिकार आशा कार्यकत्रियों ने गुरूवार को लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की और अपनी पीड़ा बतायी।

पार्टी सूत्राें ने बताया कि शाहजहांपुर में पुलिस की पिटाई से घायल आशा कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कौल हाउस में प्रियंका से मुलाकात की और उन्हे पुलिस के जुल्म की कहानी बतायी। कांग्रेस महासचिव ने उनकी बात को ध्यान से सुना और न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया।

बाद में प्रियंका ने ट्वीट किया “ आज मैंने शाहजहांपुर में पुलिस द्वारा प्रताड़ित की गईं आशा बहनों से मुलाकात की। उनको अपनी मांगें उठाने के लिए मुख्यमंत्री जी की सभा के बाहर बेरहमी से पीटा गया था। आशा बहनें कोरोना के दौरान, टीकाकरण के समय, प्रसव एवं अन्य मौकों पर दिन रात डटी रही।”

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में आशा कर्मचारी अपनी मांगो का इजहार करने गयी थी जहां सुरक्षा बलों ने उनके साथ मारपीट की।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *