
- रिपुन बोरा के बयान का हवाला देते हुए सरमा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता जताई
- कांग्रेस सांसद गोगोई ने आरोपों को बताया “99% बकवास”, सबूत सार्वजनिक करने की चुनौती दी
- विवाद की शुरुआत कोयला घोटाले की जांच से हुई, अब व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंचा मामला
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी विदेशी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरमा ने सोमवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा के बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि गोगोई की पत्नी पाकिस्तान सरकार से सैलरी ले रही थीं।
सरमा ने लिखा, “रिपुन बोरा ने माना कि गोगोई की ब्रिटिश पत्नी पाकिस्तान सरकार के पेरोल पर थीं। अगर यह सही है, तो यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि विपक्षी दल के डिप्टी स्पीकर की पत्नी का दुश्मन देश से जुड़ा होना देश की एकता के लिए खतरा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बयान की जांच होगी और बोरा के बयान को रिकॉर्ड में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
हिमंता इससे पहले भी कई बार आरोप लगा चुके हैं कि गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि गोगोई 15 दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे और उनकी पत्नी ने भी कई बार पाकिस्तान यात्रा की थी।
गोगोई का पलटवार:
इन आरोपों के जवाब में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया पर चार पोस्ट करते हुए कहा कि हिमंता की स्क्रिप्ट “बी ग्रेड फिल्म” जैसी है और वह आईटी सेल ट्रोल की तरह बर्ताव कर रहे हैं।








