विधानसभा चुनाव 2022: राजा भैया ने की मुलायम से मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले छोेटे दलों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन की कवायद में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से गुरुवार को जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भइया ने मुलाकात की।


पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के यहां स्थित आवास पर हुयी मुलाकात के बाद राजा भैया ने बताया कि वह नेता जी को जन्मदिन की शुभकामनायें देने के लिये आये थे। इस मुलाकात के कोई राजनीतिक निहितार्थ न निकाले जायें।
उल्लेखनीय है कि 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन था। इस मौके पर सपा सहित तमाम दलों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी।


राजा भैया ने कहा कि 22 नवंबर को वह बाहर थे, आज लखनऊ आने पर उन्होंने सबसे पहले नेताजी से मिलकर आशीर्वाइ लिया। उन्होंने कहा कि वह अकसर नेता जी से मिलते थे, लेकिन इस बार कोरोना के कारण मुलाकात का अंतराल ज्यादा हो गया। सपा से जनसत्ता दल के गठबंधन के बारे में चर्चा को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी इसके राजनीतिक निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिये।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *