धरती पर वापसी के बाद भावुक हुए एस्ट्रोनॉट शुभांशु

  • 18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला
  • पत्नी और बेटे से भावुक मुलाकात, इंस्टाग्राम पर लिखा- अब लगा घर आ गया
  • 60 वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लिया, भारत के सात प्रयोग भी शामिल

लखनऊ। अंतरिक्ष में 18 दिन बिताकर लौटे लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को अपनी पत्नी कामना और 6 साल के बेटे किआश से मुलाकात की। यह क्षण बेहद भावुक रहा। शुभांशु ने बेटे को गोद में उठाया और पत्नी को गले लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “अंतरिक्ष की उड़ान अद्भुत होती है, लेकिन लंबे समय बाद अपनों से मिलना भी उतना ही अद्भुत होता है।”

उन्होंने बताया कि स्पेस मिशन से पहले वे दो महीने क्वारंटीन में थे। इस दौरान अपने बेटे से 8 मीटर की दूरी बनाकर रखनी होती थी। बेटे को बताया गया था कि उसके हाथों में कीटाणु हो सकते हैं, इसलिए वह पापा को नहीं छू सकता। बेटा मासूमियत से पूछता था, “क्या मैं अब हाथ धोकर पापा को छू सकता हूं?”

शुभांशु एक्सियम मिशन-4 के तहत 25 जून को चार सदस्यीय दल के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए थे। अगले दिन, 26 जून को वे भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे। मिशन में उन्होंने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोगों में भाग लिया, जिनमें भारत के सात प्रयोग भी शामिल थे।

उन्होंने अंतरिक्ष में मेथी और मूंग के बीज उगाए, हड्डियों की सेहत पर प्रयोग किया और ‘स्पेस माइक्रोएल्गी’ जैसे प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया। 28 जून को उन्होंने ISS से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लाइव बातचीत की और 6 जुलाई को ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन से संवाद किया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading