
- जंसा मार्ग पर हर-हर महादेव के जयकारे से भड़के युवक
- कांवड़ियों पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से सिर फाड़ा
- 12 नामजद, 6 गिरफ्तार, लूट व धर्म परिवर्तन के आरोप
वाराणसी। सावन के तीसरे वाराणसी में उस वक्त तनाव फैल गया, जब जंसा मार्ग पर कांवड़ लेकर जा रहे दो युवकों पर मुस्लिम युवकों के एक समूह ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाने पर पल्टू यादव और शुभम यादव को न सिर्फ रोका गया, बल्कि दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मामला धार्मिक भावना और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव से जुड़ा होने के कारण हाईप्रोफाइल बन गया है।
मस्जिद के सामने जयकारे लगाने पर हुआ हमला
घायल पल्टू यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त शुभम यादव के साथ अदलपुरा से जल लेकर जंसा शिव मंदिर जा रहे थे। रास्ते में राजातालाब रेलवे फाटक के पास 10-12 मुस्लिम युवकों ने उन्हें घेर लिया। शुरुआत में उन्होंने सामान्य बातें कीं, लेकिन जब कांवड़ियों ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के नारे लगाए, तो उन पर आपत्ति जताई गई। आरोपियों ने कहा— “ये नारे तुम्हारे लिए नहीं हैं, अल्लाह हू अकबर बोलो और इस्लाम कबूल करो।”
जब कांवड़ियों ने विरोध किया, तो पल्टू के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुभम भी हमले से बचने के लिए भागा, लेकिन उसे भी गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पल्टू यादव की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 307, 295A, 323, 504, 506 समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुनव्वर समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।








