अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम पहले ही निपटा लें

दूसरे-चौथे शनिवार, रविवार और त्योहारों के चलते रहेगी छुट्टी, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

अगस्त महीने में यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों की सूची देखकर ही शाखा जाएं। इस महीने अलग-अलग राज्यों और शहरों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा विभिन्न स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं।

महीने का पहला रविवार 2 अगस्त को गुजर चुका है। वहीं 8 अगस्त को दूसरे शनिवार और 22 अगस्त को चौथे शनिवार के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 9, 16, 23 और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम के माध्यम से पैसे का लेनदेन तथा अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button