अब्दुल्लापुर वार्ड में कूड़ा पृथक्करण को लेकर जागरूकता अभियान तेज

अम्बेडकरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा अब्दुल्लापुर वार्ड में गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। “#मेरा_कचरा_मेरी_जिम्मेदारी” और “#आओ_बचाएं_पर्यावरण_कूड़े_का_करें_पृथक्करण” जैसे संदेशों के साथ नगर पालिका की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।

ट्रेनिंग पार्टनर टीम की जिम्मेदारी में चल रहा अभियान

इस अभियान में नगर पालिका की ट्रेनिंग पार्टनर टीम मॉडर्न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह टीम डोर-टू-डोर जाकर नागरिकों को कचरे के पृथक्करण की जानकारी दे रही है। टीम में शामिल सरिता, निशा, सोनल, सोनू कुमारी और अन्य सदस्यों ने प्रत्येक घर पर जाकर लोगों को यह बताया कि गीला और सूखा कचरा किस प्रकार अलग रखा जाए और इससे क्या लाभ हो सकते हैं।

गीला-सूखा कचरा अलग रखने की दी जा रही जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान नागरिकों को बताया गया कि गीला कचरा जैसे सब्जियों के छिलके, बासी भोजन, चाय की पत्ती आदि जैविक कचरे को हरे डिब्बे में रखा जाए, जबकि प्लास्टिक, कागज, पैकिंग सामग्री जैसे सूखे कचरे को नीले डिब्बे में रखा जाए। यह पृथक्करण न केवल कचरे के निस्तारण को आसान बनाता है, बल्कि पर्यावरण के संरक्षण में भी सहायक होता है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading