अम्बेडकरनगर में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम

  • अंबेडकरनगर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • प्रतापी देवी इंटर कॉलेज, औलियापुर में छात्राओं को सशक्तिकरण की जानकारी
  • विधिक अधिकार, बालिका सुरक्षा अधिनियम, पोक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा अधिनियम पर प्रशिक्षण

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रतापी देवी इंटर कॉलेज, औलियापुर, जनपद अंबेडकरनगर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त निदेशक अभियोजन अंबेडकरनगर दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। इसमें छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, आत्मरक्षा, यौन शोषण से सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित अहम जानकारियां दी गईं।

कानून की जानकारी ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी

कार्यक्रम में अभियोजन विभाग की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अशोक कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अरुण कुमार सिंह और पुष्पा यादव ने छात्राओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बालिका सुरक्षा अधिनियम, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, महिला उत्पीड़न से संबंधित धाराएं, साइबर अपराध से जुड़े पहलुओं एवं रिपोर्टिंग के सही तरीकों पर प्रकाश डाला।

अभियोजन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून की जानकारी ही किसी भी महिला की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि यदि बालिकाएं और महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों, तो किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति द्वारा उन्हें शोषित करना आसान नहीं होगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading