
- 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या
- हत्या का जिम्मा गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने लिया
- सलमान खान से नजदीकी को बताया गया हत्या की वजह
जालंधर। 12 अक्टूबर 2024 की रात को मुंबई में खेरवाड़ी सिग्नल के पास महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी। गैंग का दावा था कि सिद्दीकी अभिनेता सलमान खान के करीबी थे, इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड जालंधर का जीशान अख्तर था। वह हत्या के समय मौके पर मौजूद था और शूटर्स के फेल होने की स्थिति में खुद गोली चलाने को तैयार था। हत्या के बाद वह फरार हो गया और कथित तौर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की मदद से विदेश भाग गया।
- हत्या की रात: 12 अक्टूबर 2024, रात करीब 9:30 बजे, बांद्रा के खेरवाड़ी सिग्नल पर सिद्दीकी पर ताबड़तोड़ फायरिंग
- गिरफ्तार आरोपी: यूपी के बहराइच के हरीश कुमार व धर्मराज कश्यप, हरियाणा के गुरमैल बलजीत सिंह और पुणे के प्रवीण लोनकर
- गैंग की भूमिका: लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली, लेकिन बाद में जीशान से पल्ला झाड़ते हुए उसे धमकी दी गई
- जीशान अख्तर का आपराधिक इतिहास
निवास: शंकर गांव, नकोदर, जालंधर
वांटेड केस: हत्या, डकैती और टारगेट किलिंग समेत 9 मामलों में वांटेड
पिछली गिरफ्तारी: CIA स्टाफ जालंधर ने पकड़ा था, पूछताछ में लॉरेंस गैंग से जुड़े 20 गुर्गों का खुलासा
बरामदगी: 50 से ज्यादा हथियार बरामद
- लॉरेंस गैंग से जुड़ाव
जेल में मुलाकात: गैंगस्टर विक्रम बराड़ के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा
निर्देश: लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था
हत्या के बाद: अनमोल को घटना की फोटो-वीडियो भेजकर सिद्दीकी की मौत की पुष्टि की
- निजी बदले की वजह से अपराध की दुनिया में कदम
- जीशान ने पंजाब पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पिता के अपमान का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में आया। जेल से बाहर आने के बाद उसने गैंग के निर्देश पर हत्या की योजना बनाई और अंजाम दिया।








